संभल, जुलाई 28 -- Sambhal News: जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से 11 नए चिकित्सकों की तैनाती की गई है। बीती 25 मई को संभल दौरे पे आए उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर हुई इस नियुक्ति से जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लंबे समय से चली आ रही चिकित्सकों की कमी को काफी हद तक दूर किए जाने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, नए चिकित्सकों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में सुविधा होगी। अब मरीजों को सामान्य और विशेषज्ञ परामर्श के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पतालों की ओपीडी व्यवस्था भी पहले की तुलना में अधिक प्रभावी होने की संभावना है। जिले के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों...