Sambhal News: वृहद हेल्थ कैंप में महिलाओं की स्वास्थ्य जांच
संभल, जुलाई 7 -- Sambhal News: वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति एवं वार्ष्णेय महिला वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वृहद हेल्थ केयर शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञों से परामर्श लिया। अलीगढ़ से आए स्वास्थ्य विशेषज्ञ अनीता और गणेश ने महिलाओं की लंबाई, वजन एवं शारीरिक स्थिति का आकलन कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, वजन नियंत्रित रखने और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही प्रत्येक महिला को व्यक्तिगत हेल्थ एवं फिटनेस टिप्स भी दिए गए। मुख्य अतिथि दहगवां ब्लॉक प्रमुख नीलम वार्ष्णेय ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहिए। नियमित स्वास्थ्य जांच और संतुलित जीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.