संभल, सितम्बर 2 -- Sambhal News: नरौली कुमारतनय वैश्य समाज की टीम ने बिलारी के निकट ग्वारखेड़ा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्ग महिला-पुरुषों को भोजन के साथ जरूरी सामान उपलब्ध कराया। समाज के लोगों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनका हालचाल भी जाना। समाज के सदस्य अनुज गुप्ता सर्राफ ने बताया कि इंस्टाग्राम पर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की सेवा से संबंधित एक वीडियो देखने के बाद टीम को यहां पहुंचकर सेवा करने की प्रेरणा मिली। इसके बाद उन्होंने वृद्धाश्रम संचालक रोहन देव से संपर्क कर आश्रम की जरूरतों की जानकारी ली। उसके बाद टीम ने आश्रम में दो समय के भोजन की व्यवस्था के साथ ही आश्रम में रोशनी और पंखों के संचालन के लिए सोलर इन्वर्टर भी उपलब्ध कराया गया। इस दौरान भरत गुप्ता, संजू कुमार आदि ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा करना समाज...