संभल, सितम्बर 30 -- Sambhal News: नगर के रामबाग रोड स्थित श्री बारह सैनी नारी शिशु स्वास्थ्य सदन के वृद्धाश्रम को लेकर कमेटी और संचालित करने वाली संस्था के बीच विवाद हो गया है। कमेटी का आरोप है कि वृद्धाश्रम का संचालन कर रही अलीगढ़ की सेवा समिति द्वारा कई महीनों से किराया और बिजली का बिल जमा नहीं किया गया है। भवन खाली कराने को लेकर मामला अधिकारियों तक पहुंच गया है। यहां बता दे कि वर्ष 1923 में तत्कालीन ट्रस्ट कमेटी ने वृद्धाश्रम के भवन को जनहितकारी सेवा समिति अलीगढ़ को किराए पर दिया था। हाल ही में कमेटी के चुनाव के बाद पदाधिकारियों में बदलाव हुआ। इसके बाद नई कमेटी ने संस्था से भवन खाली करने और बकाया किराया व बिजली का भुगतान करने को संस्था के जितेंद्र कुमार से कहा, लेकिन उन्होंने भवन खाली करने से इनकार कर दिया। मामले को लेकर कमेटी के अध्यक...