संभल, नवम्बर 3 -- Sambhal News: मझवली स्थित वीनस शुगर मिल के स्टाक गोदाम में सोमवार सुबह आग लगने से भारी नुकसान हो गया। गोदाम में चीनी की पैकिंग के लिए रखे नए और पुराने प्लास्टिक के करीब एक लाख बोरे जलकर राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम की दीवारें चटक गईं और फॉल्स सीलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई। मिल प्रबंधन ने आग से करीब 30 लाख रुपये का नुकसान बताया है। गोदाम में कास्टिक सोडा का भी भारी स्टॉक रखा था, लेकिन आग वहां तक नहीं पहुंची। दमकल और मिल कर्मचारियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सोमवार सुबह करीब नौ बजे स्टाक गोदाम से धुआं उठता देख वहां से गुजर रहे सीनियर मैनेजर क्वालिटी विकास कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोदाम का मुख्य गेट खोला तो अंदर आग की लपटें उठ रही थीं। उन्होंने तत्काल मिल अधिकारियों को इसकी सूचना दी। ...