संभल, जुलाई 5 -- Sambhal News: बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास की ओर से बीएमबीएल जैन कॉलेज नाधौस में विश्व शांति, मानव कल्याण और आपसी सद्भाव की कामना के साथ श्री कल्याण मंदिर विधान और हवन महायज्ञ कराया गया। इसमें डॉ. पवन कुमार जैन और अलका जैन समेत अन्य लोग मुख्य यजमान रहे। झज्जर (हरियाणा) से आए नीरज जैन शास्त्री ने पूरे विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न कराया। डॉ. पवन कुमार जैन ने भगवान महावीर के जियो और जीने दो के संदेश को आज के समय में बेहद जरूरी बताया। इस बीच हवन में श्रद्धालुओं ने देश की तरक्की व सभी जीवों के कल्याण की कामना के साथ आहुतियां दीं। इस दौरान राजीव गुप्ता, संजय जैन, संभव जैन, अभिनय जैन, राधा नेगी, प्रियल जैन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...