संभल, जुलाई 28 -- Sambhal News: शहर के मोहल्ला ठेर निवासी शरद माथुर व निशिकांत तिवारी में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को दोनों पक्षों में एसडीएम कार्यालय में सुलह हुई। जिसमें बताया कि न्यायालय में संपत्ति को लेकर वाद चल रहा है। न्यायालय ने आदेश दिया है कि विवादित संपत्ति का आधा हिस्सा जो निशिकांत तिवारी के कब्जे में है उसे सात दिन के अंदर शरद माथुर को सौंप दिया जाए। एसडीएम की मौजूदगी में दोनों पक्षों में इस बात पर सुलह हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...