Sambhal News: विधानसभा चुनाव की तैयारियों का फूंका बिगुल, सभी मोर्चों को सौंपी जिम्मेदारी
संभल, नवम्बर 17 -- Sambhal News: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को सभी मोर्चों के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों और उनकी टीम के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के बाद आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी और जिला प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन मौजूद रहे। समारोह में सभी मोर्चों के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Moradabad News: भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह, 111 बूथ अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.