Sambhal News: विद्यालय में अव्यवस्थाओं से नाराज छात्र पहुंचे तहसील
संभल, जुलाई 28 -- Sambhal News: ब्लॉक बनियाखेड़ा क्षेत्र के गांव गुमथल स्थित बली मोहम्मद सेवक समाज उच्च माध्यमिक विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से नाराज छात्रों ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी आशुतोष तिवारी को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने विद्यालय में पंखे, पेयजल और नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की। छात्रों ने ज्ञापन में बताया कि विद्यालय की कक्षाओं में भीषण गर्मी के बावजूद पंखे नहीं चल रहे हैं, जिससे पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा विद्यालय परिसर में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था भी नहीं है। छात्रों का आरोप है कि विद्यालय में नियमित सफाई भी नहीं कराई जाती, जिससे गंदगी के बीच पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बोकारो थर्मल डीवीसी जमा दो विद्यालय भवन जर्जर छात्रों का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.