Sambhal News: विकसित भारत की संकल्पना पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
संभल, सितम्बर 20 -- Sambhal News: हिन्द इंटर कॉलेज में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जन सेवा ही प्रभु सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विकसित भारत की संकल्पना विषय पर निबंध, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताएं हुईं। चित्रकला में कक्षा छह से 10 और निबंध व भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि नामित सभासद सैय्यद शान अली ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी विद्यार्थियों को दी। बूथ अध्यक्ष शकीलुर्रहमान मलिक और मुकर्रम अली ने सहयोग किया। प्रधानाचार्य विनोद कुमार खन्ना ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: सेवा संकल्प पर्व पर चित्रकला, भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिता चित्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.