संभल, अक्टूबर 5 -- Sambhal News: नगर पंचायत सिरसी में रविवार को वाल्मीकि समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी वाल्मीकि जयंती के मद्देनजर शोभायात्रा की तैयारियों और आयोजन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में रामकिशोर को अध्यक्ष और दर्शन लाल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं सौरभ कुमार को कोषाध्यक्ष, अनुज कुमार को महामंत्री, संजय कुमार को सचिव तथा वीरू कुमार और जीत कुमार को मंत्री बनाया गया। अमित खरे, तरुण, नितिन, सचिन और राहुल को सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में सभी पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर टीननू लाल, सुधीर पायलट, विनेश, मोनू, सोनू, छूनन्न लाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...