Sambhal News: वर्षों पुराने जमीन के सौदे पर विवाद, फर्जी दस्तावेज से कब्जा करने का आरोप
संभल, सितम्बर 10 -- Sambhal News: संभल कोतवाली क्षेत्र में जमीन के पुराने विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। मोहल्ला ठेर निवासी महेश चंद्र ने न्यायालय की शरण लेते हुए जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा हड़पने और 10 लाख रुपये की मांग कर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। शहर के मोहल्ला ठेर निवासी महेश चंद्र के अनुसार उन्होंने वर्ष 1987 में फात्मा बेगम से गाटा संख्या 77, 78 और 79 की जमीन का 30 हजार रुपये में इकरारनामा किया था। बाद में भूमि के एक हिस्से को अन्य लोगों को बेचने का आरोप लगाते हुए उन्होंने न्यायालय में वाद दायर किया। मामले में वर्ष 1990 में उनके पक्ष में एकपक्षीय निर्णय हुआ और बाद की कार्रवाई में वर्ष 1995 में 1608 वर्ग गज भूमि का बैनामा उनके पक्ष में होने का दावा किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.