Sambhal News: लोहे के एंगल से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल
संभल, अगस्त 6 -- Sambhal News: थाना बनियाठेर क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा हाईवे (एनएच-509) पर गुरुवार सुबह एक बाइक सवार लोहे के एंगल से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चन्दौसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर सम्भल रेफर कर दिया। गांव देवरखेड़ा निवासी सोनू पुत्र लक्ष्मण गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे भुलाबई से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह एसएस कोल्ड स्टोर से आगे ग्रांड वैली कॉलोनी के पास पहुंचा, उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फ्लेक्स बोर्ड के लोहे के एंगल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और सोनू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे जा गिरा। यह भी पढ़ें- Garhwa News: अनियंत्रित बाइक पोल से टकराई, युवक घायल ग्रांड वै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.