Sambhal News: लेनदेन विवाद में फोटो वायरल करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
संभल, अगस्त 3 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के गांव टांडा कोटी निवासी शमा परवीन ने पैसों के लेनदेन के विवाद में फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाते हुए बिलारी थाना क्षेत्र के गांव थामला निवासी दानिश पुत्र यूनुस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शमा परवीन का आरोप है कि दानिश से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा। शिकायत के आधार पर असमोली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.