Sambhal News: लेंटर डालते समय टूटी बल्ली, मलबे में दबकर तीन मजदूर घायल
संभल, अक्टूबर 31 -- Sambhal News: थाना ऐंचौड़ा कम्बोह क्षेत्र के गांव गौंजनी मिलक में शुक्रवार को लिंटर डालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शटरिंग में लगी एक बल्ली अचानक टूट गई। जिससे एक कमरे का निर्माणाधीन लेंटर भरभराकर नीचे गिर पड़ा। हादसे के दौरान वहां काम कर रहे तीन मजदूर मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। क्षेत्र के गांव गौंजनी मिलक निवासी हाजी महमूद के मकान में शुक्रवार को लिंटर डालने का काम चल रहा था। मकान की छत डालने के लिए शटरिंग लगाई गई थी। इसी दौरान अचानक शटरिंग में लगी एक बल्ली टूट गई। बल्ली टूटते ही कमरे का पूरा लिंटर नीचे आ गिरा। उस समय मौके पर काम कर रहे जुबैर पुत्र हसमत उल्ला, रागिब पुत्र महमूद निवासी गोंजनी मिलक और सत्यप्रकाश पुत्र जीराज निवासी ततारपुर रोड मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.