Sambhal News: लायक सिंह जिलाध्यक्ष, मो. रईस बने जिला मंत्री
संभल, जुलाई 26 -- Sambhal News: शहर के वैष्णो बिहार स्थित प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा के आवास पर रविवार कोा बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले के सभी ब्लॉकों व नगर क्षेत्र के नवनिर्वाचित अध्यक्षों और महामंत्रियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में सभी ने जिलाध्यक्ष और जिला मंत्री एक मत से निर्वाचन करने का प्रस्ताव रखा। सभी ने सर्वसम्मति से लायक सिंह को जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री रईस और कोषाध्यक्ष के पद पर अमित वार्ष्णेय को निर्विरोध चुना। प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि किसी भी पद पर कोई अन्य प्रत्याशी दावेदार नहीं है। इसलिए सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी को चुना गया है। इस अवसर पर डा. सचिन सिंह, देवेश प्रताप सिंह, पंकज शर्मा, मोहित गोयल, अजीव कुमार शर्मा, रविंद्र अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.