संभल, अगस्त 4 -- Sambhal News: चेहल्लुम के जुलूस को लेकर मंगलवार सुबह अधिशासी अधिकारी आदित्य प्रकाश ने शहर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। वार्ड 06 के मोहल्ला हल्लू सराय में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर सफाई नायक संजय का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए। वहीं वार्ड 31 के मोहल्ला फतेह उल्ला सराय में सफाई कर्मचारी नीरज का वेतन काटा गया। नखासा मार्ग पर ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर सफाई कर्मचारी सुलेमान का भी वेतन काटते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: स्टॉर्म ड्रेनेज सिस्टम के सभी नालों को आपस में जोड़ें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...