Sambhal News: लादेवी क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पर शिकंजा, जेसीबी समेत तीन वाहन सीज
संभल, सितम्बर 1 -- Sambhal News: सौंधन कैलादेवी थाना क्षेत्र में रविवार देररात खनन विभाग की टीम ने छापेमारी की। जिसमें अवैध खनन में लगी एक जेसीबी मशीन और दो डंपरों को पकड़ लिया। तीनों वाहनों को कैलादेवी थाने में सीज करा दिया गया। खनन निरीक्षक शिवम कुमार को कैलादेवी थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन और उसके परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वह टीम के साथ सोमवार तड़के करीब दो बजे संभल-गंवा रोड स्थित चाचूनांगल के जंगल में पहुंचे। टीम के अचानक पहुंचते ही मौके पर खनन गतिविधियों में लगे लोगों में खलबली मच गई। जांच के दौरान मौके पर मिट्टी की खुदाई और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक जेसीबी मशीन तथा दो डंपर मिले। खनन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर कैलादेवी थाने में सीज करा दिया। संबंधित नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.