Sambhal News: लाइब्रेरी में अव्यवस्थाओं से नाराज युवकों ने ब्लाक कार्यालय पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
संभल, सितम्बर 28 -- Sambhal News: थाना कुढफतेहगढ़ क्षेत्र के गांव छाबड़ा में सरकारी लाइब्रेरी में अव्यवस्थाओं को लेकर युवकों में रोष है। सोमवार को काफी संख्या में गांव के युवक विकास खंड बनियाखेड़ा कार्यालय पहुंच, जहां पर उन्होंने प्रदर्शन किया और सहायक विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर पुरानी लाइब्रेरी का विकास कराने की मांग की। ज्ञापन में युवकों ने कहा कि ग्राम पंचायत छाबड़ा के पंचायत भवन में स्थित सरकारी पुस्तकालय में विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए उचित एवं सुचारू व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में काफी परेशानियों एवं असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। पुस्तकालय में पार्टिशन वाली डेस्क उपलब्ध नहीं है तथा बैठने की भी उचित व्यवस्था नहीं है। इसके अतिरिक्त, पुस्तकालय की छत भी काफी जर्जर अवस्था में है तथा जगह-जगह से चटक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.