संभल, नवम्बर 4 -- Sambhal News: थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव बनिया खेड़ा में आयोजित रामलीला के बारहवें दिन लक्ष्मण शक्ति और कुंभकरण वध की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। श्री आदर्श युवक रामलीला समिति बनिया खेड़ा के तत्वावधान में शिव मंदिर परिसर में चल रहे रामलीला कार्यक्रम में कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। लीला के प्रसंग में दिखाया गया कि प्रभु श्रीराम की आज्ञा लेकर लक्ष्मण युद्धभूमि में रावण पुत्र मेघनाद से युद्ध करने पहुंचते हैं। दोनों के बीच काफी देर तक भीषण संग्राम होता है, लेकिन कोई भी एक-दूसरे को परास्त नहीं कर पाता। अंत में मेघनाद ब्रह्मपाश का प्रयोग कर लक्ष्मण को मूर्छित कर देता है। यह भी पढ़ें- Balia News: लक्ष्मण ने मेघनाथ का मारा, श्रीराम दल में जश्न लक्ष्मण के मूर्छित होते ही राम दल में शोक छा ...