संभल, अक्टूबर 3 -- Sambhal News: दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शुक्रवार को जनपद न्यायालय परिसर में दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य शासन स्तर पर लंबे समय से लंबित कर्मचारियों की विभिन्न मांगों और समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करना था। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रांतीय संगठन सचिव राजीव भटनागर तथा मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष/वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा शाखा अध्यक्ष राजेश भट्ट की अध्यक्षता में तथा शाखा महामंत्री योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में न्यायालय के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- न्यायिक कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर एकजुटता का...