Sambhal News: रोड नहीं तो वोट नहीं, विरोध के बाद भी नहीं बदली करेली रोड की तस्वीर
संभल, अगस्त 1 -- Sambhal News: नगर के करेली रोड पर सड़क निर्माण की मांग को लेकर एक माह पहले स्थानीय लोगों ने रोड नहीं तो वोट नहीं की फ्लेक्सी लगाकर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया था। प्रदर्शन के बाद मिले आश्वासन पर लोगों ने फ्लेक्सी हटा ली थी लेकिन एक माह बीतने के बावजूद सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण रोजाना राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव और कीचड़ से हालात और खराब हो गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।क्षेत्रवासियों का आरोप है कि विरोध और आश्वासन के बावजूद जनप्रतिनिधियों ने सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.