संभल, अक्टूबर 9 -- Sambhal News: चन्दौसी। नगर के आजाद रोड पर शुक्रवार सुबह एक रोडवेज बस ने साइकिल मैं टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साइकिल सवार बुजुर्ग घायल हो गए। घटना के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। नगर मोहल्ला रायसत्ती निवासी 60 वर्षीय घासीराम के पुत्र चंद्रपाल सुबह साइकिल से दूध लेने के लिए आजाद रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान रोडवेज बस स्टैंड की ओर से आ रही तेज गति से गढ़मुक्तेश्वर डिपो की रोडवेज बस ने उनकी साइकिल में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर...