संभल, नवम्बर 4 -- Sambhal News: जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की पहल के तहत बुधवार को महात्मा गांधी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में टाटा मोटर्स, भारतीय जीवन बीमा निगम समेत 12 कंपनियों ने प्रतिभाग कर युवाओं के साक्षात्कार लिए। रोजगार पाने की उम्मीद में बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। मेले में कुल 1023 अभ्यर्थियों ने गूगल फॉर्म और सामान्य उपस्थिति के माध्यम से आवेदन किया, जिनमें से प्राथमिक स्तर पर 547 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर जिला सेवायोजन कार्यालय सम्भल की ओर से बुधवार को आयोजित रोजगार मेला सुबह 10:30 बजे से दोपहर तीन बजे तक चला। यह भी पढ़ें- Hardoi News: रोजगार मेले में 3015 अभ्यर्थियों में 1278 का हुआ चयन इसमें...