Sambhal News: रेलवे ट्रैक किनारे बेहोशी की हालत में मिले युवक की मौत, जहर देकर हत्या का आरोप
संभल, अगस्त 5 -- Sambhal News: बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव मझावली निवासी एक युवक की रेलवे ट्रैक के किनारे बेहोशी की हालत में मिलने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव मझावली निवासी गिर्राज पुरी (32) पुत्र नन्नू पुरी मंगलवार सुबह करीब आठ बजे खेत पर काम करने की बात कहकर घर से निकले थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। दोपहर करीब 1:30 बजे गिर्राज चन्दौसी-अलीगढ़ रेलवे लाइन पर राधास्वामी सत्संग भवन के पीछे ट्रैक के किनारे बेहोशी की हालत में पड़े मिले। परिजन उन्हें तत्काल सीता रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार शुरू किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.