Sambhal News: रेलवे क्रॉसिंग पर शराबी युवक का हंगामा, डायल-112 के सिपाही से भिड़ा
संभल, अगस्त 30 -- Sambhal News: बबराला। अनूपशहर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार को शराब के नशे में धुत युवक ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस टीम ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि वह पुलिसकर्मियों से ही अभद्रता करने लगा। मामला बढ़ने पर युवक की डायल-112 में तैनात आरक्षी से भिड़ गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया। रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर गिरा हुआ था। इसी दौरान रामलीला मैदान निवासी युवक वहां पहुंचा और नशे की हालत में हंगामा करने लगा। युवक के उत्पात से परेशान आसपास के लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को शांत कराने की कोशिश की। आरोप है कि नशे में धुत युवक पुलिसकर्मियों से उलझ गया और डायल-112 में तैनात आरक्षी सुधीर कुमार से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.