Sambhal News: रेलवे क्रॉसिंगों पर जाम से निजात को डिवाइडर लगाने की मांग
संभल, सितम्बर 1 -- Sambhal News: संभल, संवाददाता। जिले के रेलवे क्रॉसिंगों पर आए दिन लगने वाले जाम और अव्यवस्थित यातायात से लोगों को राहत दिलाने के लिए श्रीकल्कि सेना निष्कलंक दल ने पहल की है। संगठन के एडवोकेट सुभाषचन्द्र त्यागी ने सोमवार को जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल को पत्र सौंपकर जनपद की सभी रेलवे क्रॉसिंगों के दोनों ओर डिवाइडर बनवाने और निगरानी के लिए कैमरे लगाने की मांग की। उन्होंने बताया कि रेलवे फाटकों के दोनों ओर डिवाइडर नहीं होने के कारण वाहन चालक अक्सर जल्दबाजी में सड़क पर तीन-चार लाइनों में बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े कर देते हैं। ऐसे में फाटक खुलने के बाद दोनों दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए पर्याप्त रास्ता नहीं बचता और देखते ही देखते जाम की स्थिति बन जाती है। उन्होंने कहा कि इस अव्यवस्था के चलते रेलवे क्रॉसिंग पार करने में लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.