Sambhal News: रुक्मणी इलेवन ने आरआरके येलो को 10 विकेट से हराया
संभल, जुलाई 22 -- Sambhal News: आरआरके स्कूल मैदान में खेले जा रहे इंडिपेंडेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में बुधवार को रुक्मणी इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरआरके येलो को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। टूर्नामेंट के दूसरे लीग मैच में आरआरके येलो की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 16 ओवर के मुकाबले में आरआरके येलो की पूरी टीम 78 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से शिवाय ने 12 रन और सत्यम ने 15 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुक्मणी इलेवन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और महज चार ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से मोहम्मद फैज ने 56 रन की शानदार पारी खेली, जबकि सिद्धार्थ माथुर ने 25 रन बनाए। शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जकी मलिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.