Sambhal News: रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस और गर्मी से मिली राहत
संभल, जुलाई 2 -- Sambhal News: जिले में गुरुवार को पूरे दिन रुक-रुक कर हुई रिमझिम बारिश ने मौसम को पूरी तरह सुहावना बना दिया। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। सुबह से शुरू हुई बूंदाबांदी का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। लोग घरों की छतों और बाजारों में बारिश का आनंद लेते नजर आए। गुरुवार को सुबह नौ बजे करीब अचानक आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश का असर जनजीवन पर भी दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: रिमझिम बारिश होने से मिली राहत लगातार बूंदाबांदी के चलते कलेक्ट्रेट समेत सरकारी कार्यालयों में आम दिनों की तुलना में लोगों की भीड़ कम रही। वहीं बाजारों में भी ग्राहकों की आवाजाही घटी। लोग जरूरी काम होने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.