Sambhal News: रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी-उमस से राहत
संभल, जुलाई 2 -- Sambhal News: गुरुवार को हुई रुक-रुक कर बारिश से जिले का मौसम पूरी तरह बदल गया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और करीब 10 बजे से शुरू हुई बारिश दोपहर लगभग तीन बजे तक रिमझिम होती रही। लगातार हुई वर्षा से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई। हालांकि पहली ही बारिश में शहर के कई इलाकों में जलभराव होने से नगर पालिका की मानसून पूर्व तैयारियों की पोल भी खुल गई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार की तुलना में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जबकि पूरे दिन में 4.3 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इससे एक दिन पहले बुधवार को 14 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। जिले में बारिश का वितरण अलग-अलग रहा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.