संभल, अक्टूबर 18 -- Sambhal News: जुनावई क्षेत्र के रिबाड़ा और नगला अजमेरी साधन सहकारी समितियों पर खाद की कालाबाजारी की शिकायतों के बाद अधिकारियों ने वितरण व्यवस्था में बदलाव किया है। जांच में रिबाड़ा समिति पर पॉस मशीन में दर्ज किए बिना खाद की 27 बोरियां बेचने का मामला सामने आया था। शुक्रवार को गुन्नौर तहसीलदार रवि सोनकर, उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी, नायब तहसीलदार अनुज कुमार और एडीसीओ कोऑपरेटिव वीरेंद्र सिंह ने दोनों समितियों के स्टॉक की जांच की। इसके बाद खाद वितरण की जिम्मेदारी सचिव मुकेश कुमार को सौंप दी गई। एडीसीओ वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व सचिव महेश कुमार से स्टॉक लेकर मुकेश कुमार को सौंपा गया है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: समिति पर कालाबाजारी की शिकायत पर छापेमारी, 27 बोरीं मिली कम नए सचिव ने बताया कि उनके पास एनपीके की 773...