संभल, अक्टूबर 4 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ निवासी भूरेशाह ने शनिवार को शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि शनिवार दोपहर घेर से निकलकर घर जा रहा था। तभी रास्ते में गांव का ही एक युवक ने रास्ते में रोक लिया और गाली गलौज करने लगा। गाली गलौज का विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। जिससे युवक घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की ममांग की। प्रभारी निरीक्षक नरेश पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...