Sambhal News: रास्ते में रोककर युवक से मारपीट, चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
संभल, अगस्त 4 -- Sambhal News: गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव मखदुमपुर निवासी पंकज पुत्र राकेश के साथ रास्ते में रोककर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार वह सोमवार दोपहर करीब एक बजे बबराला से अपने गांव लौट रहा था। गांव कैल चौराहे पर चार लोगों ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी लवनीश चौधरी ने बताया कि गब्बर उर्फ विराट, गिरीश, संजू और बंटी निवासी गांव कैल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.