Sambhal News: राम वनवास के बाद दशरथ के विलाप ने दर्शकों को किया भावुक
संभल, अक्टूबर 28 -- Sambhal News: क्षेत्र के गांव बनियाखेड़ा में शिव मंदिर परिसर में चल रही श्री आदर्श युवक रामलीला समिति की रामलीला के पांच-वें दिन बुधवार को श्रीराम वनवास की लीला का मार्मिक मंचन किया गया। कैकेयी-मंथरा संवाद से लेकर भगवान श्रीराम के वनगमन तक के प्रसंगों को कलाकारों ने जीवंत कर दिया। मंचन के दौरान दर्शक भावुक नजर आए। रामलीला में दिखाया गया कि अयोध्या नगरी में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। चारों ओर उत्सव का माहौल था और मंगल गीत गाए जा रहे थे। इसी बीच दासी मंथरा ने महारानी कैकेयी को अपनी बातों में उलझाना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: राम वनवास का मार्मिक मंचन देख भावुक हुए दर्शक उसने कैकेयी को भरत के लिए राजपाट और श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगने के लिए उकसाया। शुरुआत मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.