Sambhal News: राम-भरत के अटूट प्रेम का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
संभल, अक्टूबर 31 -- Sambhal News: थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव बनियाखेड़ा में श्री आदर्श युवक रामलीला समिति के तत्वावधान में शिव मंदिर परिसर में चल रही रामलीला में शुक्रवार को भरत मिलाप का भावुक मंचन किया गया। राम और भरत के अटूट प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रसंग देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। मंचन के दौरान जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। रामलीला के प्रसंग में दिखाया गया कि जब राजकुमार भरत और शत्रुघ्न को पता चलता है कि प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण वनवास चले गए हैं तो वे बेहद दुखी हो जाते हैं। भरत अपने भाई श्रीराम को वापस अयोध्या लाने के लिए शत्रुघ्न और अयोध्यावासियों के साथ वन की ओर प्रस्थान करते हैं। वहां पहुंचकर वह प्रभु श्रीराम से अयोध्या लौटने की विनती करते हैं। श्रीराम माता-पिता की आज्ञा और अपने धर्म का पालन करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.