संभल, अक्टूबर 29 -- Sambhal News: कस्बा जुनावई में चल रही रामलीला में स्थानीय कलाकारों ने सीता हरण से लेकर श्रीराम-सुग्रीव की मित्रता और बाली वध तक की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, सच्ची मित्रता, वचनबद्धता और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया गया। मंचन में दिखाया गया कि पंचवटी में माता सीता स्वर्ण मृग को देखकर उसे पाने की इच्छा जताती हैं। भगवान श्रीराम मृग के पीछे जाते हैं। इसके बाद मारीच की छलपूर्ण पुकार सुनकर लक्ष्मण भी कुटिया छोड़कर चले जाते हैं। इसी का लाभ उठाकर रावण साधु का वेश धारण कर माता सीता का हरण कर लंका ले जाता है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: राम सुग्रीव मित्रता और बालि वध की लीला के दौरान भाव विभोर रहे दर्शक पक्षीराज जटाय...