Sambhal News: रामलीला में सती अनुसुइया ने सीता को बताया चार प्रकार की स्त्रियों का महत्व
संभल, नवम्बर 19 -- Sambhal News: थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव भुलाबई में श्री लघु आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में शिव मंदिर परिसर में चल रही रामलीला के छठवें दिन मंगलवार को सती अनुसुइया-सीता संवाद और रावण-मारीच प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों से रूबरू कराया। कलाकारों ने मंचन में दिखाया कि वनवास के दौरान प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण अत्रि ऋषि के आश्रम पहुंचे। यहां सती अनुसुइया ने माता सीता को उत्तम, मध्यम, लघु और नीच श्रेणी की स्त्रियों के स्वभाव और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से समझाया। इसके बाद प्रभु श्रीराम पंचवटी पहुंचे। वहां रावण की बहन शूर्पणखा श्रीराम और लक्ष्मण को देखकर मोहित हो गई और विवाह का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव ठुकराए जाने पर उसने माता सीता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.