संभल, अक्टूबर 13 -- Sambhal News: हजरतनगर गढ़ी में चल रही रामलीला के छठे दिन मंगलवार को श्रीराम वन गमन की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने राम के राजतिलक की तैयारी से लेकर कैकेयी के दो वरदान मांगने और श्रीराम के वनवास जाने तक के प्रसंग को जीवंत कर दिया। मंचन देखकर पंडाल में मौजूद कई दर्शक भावुक हो उठे। लीला में दिखाया गया कि राजा दशरथ ने राम को अयोध्या का राजपाट सौंपने का निर्णय लिया और उनके राजतिलक की तैयारियां शुरू करा दीं। इसकी जानकारी मिलने पर मंथरा ने कैकेयी को भड़काया और राजा दशरथ से मिले दो वरदान मांगने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Haridwar News: राम वन गमन के मंचन पर छलकीं आंखें, दशरथ के विलाप ने किया भावुक कैकेयी ने एक वरदान में भरत के लिए राजगद्दी और दूसरे में श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा। राजा दशरथ ने उ...