संभल, अक्टूबर 26 -- Sambhal News: थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव बनियाखेड़ा में शिव मंदिर पर श्री आदर्श युवक रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला के तीसरे दिन धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने शानदार अभिनय के माध्यम से दर्शकों को रामायण के प्रसंगों से रूबरू कराया। श्रीराम के शिव धनुष तोड़ते ही रामलीला परिसर जयकारों से गूंज उठा। मंचन के दौरान कलाकारों ने दिखाया कि जनकपुरी में राजा जनक की प्रतिज्ञा के अनुसार सीता स्वयंवर का आयोजन किया जाता है। प्रतिज्ञा थी कि जो भी राजा या राजकुमार भगवान शिव के धनुष को तोड़ेगा, उसी के साथ माता सीता का विवाह होगा। यह भी पढ़ें- Badaun News: धनुष यज्ञ का मंचन, जयकारों से गूंजा पंडाल स्वयंवर में दूर-दूर से राजा-महाराजा पहुंचते हैं। सभी धनुष उठाने और तोड़ने का प्रय...