संभल, अक्टूबर 15 -- Sambhal News: गुन्नौर नगर के सराय मोहल्ला स्थित चामुंडा मंदिर परिसर में रामलीला के दौरान पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सुरक्षा, अधिकारों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संदीप मलिक ने कहा कि महिलाएं उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएं और डर या सामाजिक दबाव में अपनी परेशानी न छिपाएं। पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। महिला कांस्टेबल अंजलि ने भी किसी तरह की परेशानी होने पर बेझिझक पुलिस से शिकायत करने की अपील की। पुलिस टीम ने महिलाओं को वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Sambhal News: महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबर 1090 की द...