संभल, अक्टूबर 15 -- Sambhal News: सौंधन। मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत थाना कैलादेवी की मिशन शक्ति टीम ने सौंधन स्थित रामलीला ग्राउंड में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान टीम ने रामलीला देखने आईं महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। मिशन शक्ति टीम की प्रभारी उपनिरीक्षक आंचल सिद्धू के नेतृत्व में महिला रिक्रूट कांस्टेबल तनु रानी, रिक्रूट कांस्टेबल अतुल और रिक्रूट कांस्टेबल निखिल ने महिलाओं को जागरूक किया। टीम ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090 की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वे सहायता प्राप्त कर सकती हैं।इस दौरान टीम ने महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Moradabad News: स्कूलों समेत कई स्थानों पर मिशन शक्ति का चला अभियान हालांकि, किसी ...