Sambhal News: रामलीला के अंतिम दिन हुआ अहिरावण वध और रावण वध, राजतिलक के साथ लीला का समापन
संभल, अक्टूबर 7 -- Sambhal News: क्षेत्र के गांव नेहटा में चल रही 11 दिवसीय रामलीला का बुधवार को भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन रामलीला मंचन में अहिरावण वध, रावण वध और भगवान श्रीराम के राजतिलक की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। लीला देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु देर रात तक डटे रहे। रामलीला के अंतिम दिन कलाकारों ने भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध के प्रसंग को जीवंत कर दिया। इससे पहले अहिरावण द्वारा भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को पाताल लोक ले जाने तथा हनुमान जी द्वारा अहिरावण का वध किए जाने की लीला का मंचन हुआ। इसके बाद श्रीराम और रावण के बीच भीषण युद्ध का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के हाथों रावण के वध का दृश्य देखकर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।रावण वध के बाद अयोध्या लौटे भगवान श्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.