Sambhal News: रामलीला कमेटी के साथ बैठक संपन्न
संभल, अक्टूबर 9 -- Sambhal News: कैलादेवी थाना क्षेत्र के कस्बा सौंधन में शनिवार से आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला मंचन शुरू हो रहा है। इसके मद्देनजर थाना प्रभारी ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने कमेटी के अध्यक्ष शिवनारायण यादव सहित अन्य सदस्यों से रामलीला मंचन के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जरूरी सुझाव भी दिए। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष शिवनारायण यादव, सुनील सिंघल, सतीश यादव, विक्रम सैनी, जीराज यादव, महेंद्र शर्मा, डब्लू यादव, दिनेश यादव, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.