संभल, अगस्त 30 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के रामनगर जंगल में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने किसानों के चार ट्यूबवेल को निशाना बनाकर स्टार्टर और केबल चोरी कर लिए। रविवार सुबह ट्यूबवेल पर पहुंचे किसानों को चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। एक ही रात में चार ट्यूबवेल से सामान चोरी होने से आसपास के किसानों में भी चिंता बढ़ गई है। बिलालपत निवासी हाजी मोहम्मद फकीर, रामनगर निवासी दयाराम, खानपुर बंद निवासी शिव कुमार और बिलाल पट्ट निवासी मोहम्मद आकिल के ट्यूबवेल रामनगर जंगल क्षेत्र में हैं। शनिवार रात चोरों ने मौका पाकर चारों ट्यूबवेल से स्टार्टर और केबल निकाल लिए और फरार हो गए।रविवार यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: दो गांवों की ट्यूबवेलों से हजारों का सामान चोरी सुबह किसान ट्यूबवेल पर पहुंचे तो सामान गायब देखकर उनके होश उड़ गए। किसानों ने आसप...