Sambhal News: राधे-राधे के जयघोष से गूंज उठा शहर, भव्य फूलडोल यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
संभल, सितम्बर 10 -- Sambhal News: चन्दौसी में भगवान श्रीकृष्ण की छठी महोत्सव पर बुधवार को नगर में भव्य फूलडोल यात्रा निकाली गई। श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी के जयघोष, हरे राम-हरे कृष्ण के महामंत्र, मधुर भजनों, पुष्पों की सुगंध, इत्र की फुहार और श्रद्धालुओं की अपार भीड़ ने पूरे नगर को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। हर कोई कृष्ण भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। बुधवार की शाम को नगर के सीता रोड स्थित झुन्नीलाल की धर्मशाला से भव्य फूलडोल यात्रा का शुभारंभ हुआ। यहां से भगवान श्रीराधा-कृष्ण एवं लड्डूगोपाल के भव्य रथों के साथ यात्रा ने नगर भ्रमण प्रारंभ किया। झुन्नीलाल की धर्मशाला से शुरु होकर फूलडोल नगर के सीता रोड, मनीहार चौक, ब्रह्म बाजार, फड़याई बाजार, घंटाघर, बड़ा बाजार, बिसौली गेट, सुंदर मुहल्ला होते हुए सीता रोड पर श्रद्धापूर्ण समापन हुआ। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.