Sambhal News: रात के अंधेरे में हेलमेट पहनकर घर में घुसा हथियारबंद बदमाश
संभल, अक्टूबर 15 -- Sambhal News: गुन्नौर। बबराला थाना क्षेत्र के गांव तुमरिया खादर में रात के अंधेरे में एक अज्ञात हथियारबंद बदमाश के घर में घुसने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से पीड़ित परिवार बेहद डरा हुआ है और उन्होंने पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। बबराला थाना क्षेत्र के गांव तुमरिया खादर निवासी लेखराज पुत्र बसंतलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, यह घटना 12 अगस्त की रात करीब 2:19 बजे की है। उस समय लेखराज अपने बच्चों के साथ कमरे के अंदर सो रहे थे। तभी एक अज्ञात व्यक्ति हाथ में असलाह लेकर उनके घर में जबरन घुस आया। बदमाश ने अपने सिर पर हेलमेट लगा रखा था, जिसके कारण उसकी पहचान तुरंत नहीं हो सकी। हालांकि, घर में घुसने और घूमने की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लेखराज ने पुलिस को बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.