Sambhal News: रात की बारिश से बदला मौसम, सम्भल में 24 डिग्री पहुंचा तापमान
संभल, अक्टूबर 30 -- Sambhal News: संभल। जिले में गुरुवार देर रात हुई बारिश के बाद शुक्रवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छाए रहने और हल्की ठंडक के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सम्भल का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दोपहर तक हल्की बौछारें पड़ने के आसार हैं, जबकि इसके बाद बादल छंटने और धूप निकलने का अनुमान है। शाम को तापमान में गिरावट के साथ मौसम सुहावना रहने की संभावना है। शनिवार से मौसम साफ होने के संकेत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.