Sambhal News: राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मोनिका का चयन
संभल, अक्टूबर 8 -- Sambhal News: रामनिवास स्मारक उदयवीर सिंह इण्टर कॉलेज की कक्षा 11 की होनहार छात्रा मोनिका पुत्री रामवीर सिंह का राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। मोनिका ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर यह उपलब्धि हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। मोनिका के राज्य स्तर पर चयन की खबर से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रबंधक ओमकार सिंह एवं प्रधानाचार्य रामभरोसे सिंह जी ने छात्रा को हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सहपाठियों ने भी मोनिका की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय परिवार ने कहा कि मोनिका की सफलता अन्य विद्यार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.