संभल, जुलाई 28 -- Sambhal News: रसोई में दवा रखने गई एक युवती को मंगलवार सुबह जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चंदौसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। हालत में सुधार होने पर युवती को घर भेज दिया गया। बदायूं जिले के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव औरछी निवासी शशि (21) पुत्री अमर सिंह मंगलवार सुबह करीब नौ बजे अपने मकान की पहली मंजिल पर स्थित रसोई में दवा रखने गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद एक जहरीले सांप ने उसके दाहिने हाथ की उंगली पर डस लिया। सांप के काटते ही युवती ने शोर मचाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन बिना देर किए उसे निजी वाहन से सीएचसी चंदौसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। प्राथमिक उपचार और निगरानी के बाद युवती की हालत में ...