संभल, अक्टूबर 22 -- Sambhal News: बबराला। गवां-रजपुरा हाईवे पर मेहुआ हसनगंज गांव के पास मंगलवार शाम तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत फैल गई। तेंदुआ सड़क पार कर वर्धमान नदी की ओर जाता दिखाई दिया। राहगीरों ने वाहन की लाइट में उसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर बुधवार को वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को टिपेड़ा गांव के जंगल में भी तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली थी। मौके पर पंजों के निशान नहीं मिले हैं। वन विभाग ने स्थान चिह्नित कर लिया है और तेंदुए को पकड़ने के लिए जल्द पिंजरा लगाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...